अमेरिका-ईरान वार्ता की विफलता से संघर्ष के लंबे समय तक चलने की आशंका के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों में चिंता और वैश्विक संकेतों का गहरा असर।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता की विफलता ने लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाओं को बढ़ा दिया जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,613.09 अंक टूटकर 75,937.16 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 495 अंक फिसलकर 23,555.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहें। टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक टूटे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 7.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.2 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 672.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 1.16 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।