डीमार्ट का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 743 करोड़ रुपये पर

डीमार्ट की संचालक कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपये पहुंच गया। परिचालन आय में भी 17.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : खुदरा श्रृंखला डीमार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सालाना आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़कर 742.98 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 684.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 19,644 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,676.30 करोड़ रुपये थी। इस दौरान चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 18.3 प्रतिशत बढ़कर 18,632.70 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 17.73 प्रतिशत बढ़कर 19,657.54 करोड़ रुपये हो गई।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 16.47 प्रतिशत बढ़कर 38,477.85 करोड़ रुपये रही।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।