नयी दिल्ली: सौर ऊर्जा उपकरण विनिर्माता प्रीमियर एनर्जीज को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) के दौरान कुल 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए ऑर्डर मिले।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि ये ऑर्डर कुल 2,308 मेगावाट सौर सेल एवं मॉड्यूल की आपूर्ति तथा ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण) परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित हैं।


