टीवीके के साथ जाना ‘पीठ में छुरा घोंपना’ नहीं, भाजपा को रोकना है मकसद: कांग्रेस

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के साथ गठबंधन को द्रमुक द्वारा ‘पीठ में छुरा घोंपना’ बताए जाने के बाद बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में भाजपा को रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी याद दिलाया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले द्रमुक ने कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म करने का एकतरफा फैसला किया था। कांग्रेस का TVK को समर्थन सशर्त है।

पार्टी ने कहा है कि TVK को भाजपा या किसी भी सांप्रदायिक शक्ति से गठबंधन नहीं करना होगा। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि जनादेश डीएमके के खिलाफ गया है और TVK के साथ जाना ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि वे राज्य में ‘कामरज’ (K. Kamaraj) शासन की वापसी चाहते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।