झांसी में ट्रक की चपेट में आने से महिला और बच्‍ची की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बबीना थाना क्षेत्र के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से धार्मिक आयोजन से लौट रही महिला और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन से लौट रही महिला एवं बच्ची की एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला और बच्‍ची शनिवार रात एक धार्मिक आयोजन से एक ऑटो से लौट रही थी: जो रास्ते में ही खराब हो गया। इसके बाद ये लोग गांव वालों के साथ पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर दूसरी ओर जा रहे थे, तभी यह घटना घटी।

बबीना के थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि मध्य प्रदेश के चकरपुर, निवाड़ी निवासी कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर यहां रतौल गांव स्थित कारस देव मंदिर में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे वहां भंडारा खाने के बाद ये सभी घर लौट रहे थे, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास इनका ऑटो खराब हो गया।

राठौर ने बताया कि ये सभी किसी अन्य वाहन की उम्‍मीद में पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर उस पार जाने लगे, उसी दौरान एक अनियंत्रित सेना के ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण अंगूरी देवी (47) एवं कुमारी सेजल (10) की मौत हो गई।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।