ईडी ने पीएमएलए मामले में गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को गिरफ्तार किया

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को ईडी ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। कंपनी पर अवैध सट्टेबाजी, धोखाधड़ी और यूज़र्स को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गेम्सक्राफ्ट के तीन संस्थापकों को कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दीपक सिंह, पृथ्वी राज सिंह और विकास तनेजा को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। इडी ने 7 मई को कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर में 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद अगले दिन ये गिरफ्तारियां हुईं। दीपक और पृथ्वीराज को दिल्ली-एनसीआर से, जबकि विकास तनेजा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। कंपनी पर ‘रम्मी कल्चर’ और ‘रम्मी टाइम’ जैसे ऐप्स के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी, धोखाधड़ी, यूज़र्स को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।