
चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को अपनी शुकराना यात्रा के दूसरे दिन करतारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि जब नीयत साफ हो और लोगों की आस्था का सम्मान हो, तो जनता सिर्फ साथ नहीं देती… दिल से दुआएं भी देती है। भगवंत मान ने कहा कि विरोधी दल कहते थे कि बेअदबी क़ानून पास नहीं हो सकता, लेकिन हमने क़ानूनी सलाह लेकर सख़्त से सख़्त क़ानून बनाया है। अब बेअदबी करनेवालों को पूरी उम्र जेल में गुजारनी होगी।

