
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की राजनीति पर तंज कसा है। गुरुवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए की राजनीति केवल एक नाटक बन गई है। पहले मुख्यमंत्री बना दो, चुनाव जीत लो, महीने भर शुभकामनाओं का नाटक करो, फिर मुख्यमंत्री हटा दो, फिर मुख्यमंत्री की शपथ लो। फिर मंत्रिमंडल का गठन करो और करोड़ों का खर्च करो तथा महीने-दो महीने तक शुभकामनाओं की चर्चा करो।
इतना समय सरकार के पास इन सब फालतू बातों के लिए है। लेकिन आज तक गरीबी, बेरोजगारी, अपराध, पलायन के लिए कोई समाधान नहीं। शिक्षा प्रणाली पर कोई बात नहीं। स्वास्थ्य तो वेंटिलेशन पर ही है, युवाओं के लिए समय कहां है?

