
प. बंगाल: बंगाल की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन साबित होगा। आज बंगाल में लंबे समय के बाद नया सीएम चुना जाएगा। 4 मई को चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद आज भाजपा की विधायक दल की बैठक है। इस बैठक में आज भाजपा अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। सबकी नजरें आज की बैठक पर टिकी हुई है। सबको इंतजार है कि आखिर कौन होगा बंगाल का नया सीएम।
हिन्दू हृदय सम्राट बनेगा बंगाल का मुख्यमंत्री
बंगाल के सीएम पद पर संशय बरकरार है। इसे लेकर भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में पहली बार कोई हिन्दू हृदय सम्राट मुख्यमंत्री बनने वाला है। इतने समय से मुस्लिम तुष्टिकरण किया गया। बंगाल की जनता को मुक्ति मिलेगी। 24 घंटे में बंगाल में नया सूर्योदय होगा।”

