गुमला में करैत सांप का डंक, 14 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में RIMS रेफर

गुमला के आंबुआ गांव में करैत सांप के डंक से 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर किया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Krait Snake Bite: गुमला थाना क्षेत्र के आंबुआ गांव में जहरीले करैत सांप के काटने से 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़िता जूही प्रवीण शनिवार रात करीब 8 बजे घर के आंगन से बाथरूम की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसके पैर में एक करैत सांप लिपट गया। घबराहट में उसने पैर झटकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

परिजनों ने तुरंत छात्रा को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया।

गांव में डर का माहौल

घटना के बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर सुरक्षित रखा है। पूरे गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है।

डॉक्टरों ने बरसात के मौसम में जहरीले सांपों से सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि ऐसे मामलों में तुरंत अस्पताल पहुंचना ही सबसे जरूरी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।