Breaking भोर के अंधेरे में डोडा तस्करी पर बड़ा प्रहार : चोकर के नीचे छिपा था नशे का जखीरा, रनिया पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध ट्रक

खूंटी के रनिया में भोर के अंधेरे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोकर के नीचे छिपा डोडा से भरा संदिग्ध ट्रक पकड़ा। अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Drug Smuggling Jharkhand : झारखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच रनिया थाना पुलिस को रविवार अहले सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। कोलेबिरा-खूंटी स्टेट हाईवे-3 पर रनिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को पकड़कर डोडा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 3 बजे रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार गश्ती पर थे। इसी दौरान भालूटोली के पास एक ट्रक की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने जब वाहन को रोककर जांच शुरू की तो सभी दंग रह गए। ट्रक के ऊपरी हिस्से में मवेशियों का चारा और चोकर लदा हुआ था, लेकिन उसके नीचे भारी मात्रा में अवैध डोडा छिपाकर रखा गया था।

Drug Smuggling Jharkhand2

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिर तरीके से डोडा को चोकर की बोरियों के नीचे छिपाया था। हालांकि ट्रक में कितने बोरे डोडा लदे हैं और उसकी कुल कीमत कितनी है, इसका आधिकारिक खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ट्रक चालक, तस्करी के नेटवर्क, माल के स्रोत और गंतव्य को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

Drug Smuggling Jharkhand2

सूत्रों के मुताबिक यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा कहां से लाया गया था और इसे किस इलाके में पहुंचाया जाना था।

रनिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यदि समय रहते ट्रक नहीं पकड़ा जाता तो बड़ी मात्रा में यह नशीला पदार्थ दूसरे राज्यों तक पहुंच सकता था।

Drug Smuggling Jharkhand2

फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पूरे मामले का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।