सिमडेगा पुलिस ने दबिश देकर दिलीप तिर्की को दबोचा, चर्चित नाबालिग अपहरण से जुड़ा है मामला

हजारीबाग के पूर्व सांसद और वरिष्ठ शिक्षाविद् महावीर लाल विश्वकर्मा का 90 वर्ष की आयु में निधन, वर्तमान सांसद मनीष जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने जताया गहरा शोक।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Hazaribagh News : सिमडेगा के चर्चित नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर डराने-धमकाने और सिमडेगा विधायक के खिलाफ गलत बयान एवं गवाही देने का दबाव बनाने के आरोप में नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान डूमरटोली निवासी दिलीप तिर्की (36 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा फॉल के जंगल से गिरफ्तार किया। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किए जाने की जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को पाकरटांड़ थाना में कांड संख्या 25/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद आरोपी बनाया गया था। दोनों पर नाबालिग बच्ची को अगवा करने, डराने-धमकाने और सिमडेगा विधायक के खिलाफ गलत बयान देने तथा गवाही देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुप्त सूचना पर जोन्हा फॉल के जंगल में छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को आरोपी के जोन्हा फॉल के जंगली इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम तोड़ांग स्थित जंगल में छापेमारी कर दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मामले के दूसरे नामजद आरोपी अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।