
Elderly Death Case : रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी दहशत में हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तकिए से मुंह दबाकर हत्या किए जाने की संभावना पर पुलिस जांच कर रही है। मामले में मृतक की बहू पर संदेह जताया गया है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए बहू को हिरासत में लिया है और उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

