आरपीएफ रांची को मिला रेलवे का प्रतिष्ठित ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड, जानें क्या है वजह

आरपीएफ रांची को यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतिष्ठित सिक्योरिटी शील्ड अवार्ड प्रदान किया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेल यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आरपीएफ रांची को दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतिष्ठित ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड प्रदान किया गया है। कोलकाता स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान महाप्रबंधक द्वारा यह सम्मान सौंपा गया।

यह पुरस्कार आरपीएफ रांची द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया है। पिछले एक वर्ष में रांची मंडल में डीएससी आरपीएफ के नेतृत्व में कई विशेष अभियान चलाए गए।

इनमें ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के जरिए गुमशुदा बच्चों का रेस्क्यू, ऑपरेशन आहट के तहत मानव तस्करी पर रोक और ऑपरेशन नॉर्कोस के अलावा सत्यनिष्ठा/सतर्क के माध्यम से मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम शामिल हैं।

अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ आरपीएफ रांची ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आपात स्थिति में फंसे यात्रियों की मदद कर एक संवेदनशील और मददगार बल के रूप में पहचान बनाई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि पूरी टीम के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और 24 घंटे तत्पर रहने की भावना का परिणाम है। इस सम्मान से रांची मंडल के अधिकारियों और जवानों में भारी उत्साह है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।