
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने श्री राधा वल्लभ मंदिर में किए भगवान कृष्ण के दर्शन, लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने श्री राधा वल्लभ मंदिर में सोमवार को भगवान कृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट में लिखा कि श्री राधा वल्लभ मंदिर में आज दर्शन का दिव्य सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस पावन धाम में प्रभु के श्रीचरणों में उपस्थित होकर मन अद्भुत शांति और श्रद्धा से भर उठा। वृंदावन की पवित्र भूमि में हर क्षण राधा-कृष्ण की कृपा और भक्ति का अलौकिक अनुभव होता है।

