
DESK: अगर आप भारत में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और आपको लगता है कि नीट की परीक्षा देने के बाद आप अपना भविष्य सुरक्षित कर लेंगे तो आप बिल्कुल गलत हैं क्योंकि भारत में एख बार फिर नीट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। जी हां, नीट यूजी को लेकर एनटीए ने बड़ा अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार नीट यूजी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
एनटीए ने क्या कहा-
इस मामले में एनटीए ने कहा कि ‘NTA को प्राप्त इनपुट, और जांच एजेंसियों द्वारा शेयर किए गए जानकारी को एक साथ देखने पर, यह साफ हो गया कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। नीट परीक्षा फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां, और नए सिरे से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।’

