

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील से जयपुर के सर्राफा बाजार में चिंता का माहौल बन गया है। व्यापारियों को आशंका है कि इससे सोने के आभूषणों की मांग घट सकती है। मोदी ने कहा था कि पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर ईंधन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल, सोने की खरीद टालने तथा विदेश यात्राओं को स्थगित करने जैसे कदम उठाने की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।





