
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व माधव बाबू का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।गौरतलब है कि माधवलाल सिंह का बुधवार को पल्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

