झारखंड में VVIP कल्चर पर ब्रेक! अब सिर्फ 4 गाड़ियों के साथ चलेगा राज्यपाल का काफिला

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण के तहत अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर चार करने का फैसला लिया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर सिर्फ 4 गाड़ियां रखने का फैसला किया है। राज्यपाल ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए लोक भवन, झारखंड में यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अनावश्यक वाहनों के इस्तेमाल से बचना समय की जरूरत है। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से भी अपील की कि वे जरूरत से ज्यादा वाहनों का उपयोग न करें और ईंधन संरक्षण के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। राज्यपाल ने कहा कि ऊर्जा बचत सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह जन-जागरूकता से जुड़ा एक बड़ा अभियान है, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।