महंगाई का ट्रिपल अटैक! गोल्ड, दूध ही नहीं CNG के भी 2 रुपये बढ़ गए दाम, 2 दिन में आम लोगों की जेब पर भारी असर

देश में महंगाई का ‘ट्रिपल अटैक’ देखने को मिला है, जहां सोना, दूध और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर भारी असर पड़ा है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों को जोरदार झटका दिया है। पिछले दो दिनों में सोना, दूध और अब CNG की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की जेब पर सीधा असर डाला है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दो बार देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की और इसके बाद सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई । इसके बाद वायदा बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इसी बीच, शाम होते-होते अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को झटका दिया। इसके बाद अब CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी महंगाई का ‘ट्रिपल अटैक’ सामने आ गया है।

CNG की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई में लागू हुआ नया रेट

महंगाई का तीसरा बड़ा झटका CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में आया है। हालांकि यह बढ़ोतरी फिलहाल मुंबई में की गई है। महानगर गैस लिमिटेड ने CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है। इसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG की कीमत 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। कंपनी ने बताया कि कीमतों में यह बढ़ोतरी वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के कारण हुई ग्लोबल टेंशन की वजह से की गई है। इसमें गैस खरीद लागत बढ़ना, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, रुपये में गिरावट और सप्लाई चेन में बाधा जैसे कारण शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।