
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा के शिवोली स्थित श्री स्वामी समर्थ परिवार मठ का दर्शन किया और महाभिषेक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान केजरीवाल ने भगवान से गोवा के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी भी उनके साथ रहीं।


