
रांची : झारखंड की हेमंत सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत विभिन्न जिलों को 8 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के छह माह के लिए जारी की गई है। ऐसे में अब संभावना है कि 15 मई के बाद लाभुकों के खातों में अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ भेजी जाएगी। यानी प्रत्येक लाभुक महिला को 5 हजार रुपये मिल सकते हैं। इधर, कई जिलों में लाभुकों का सत्यापन भी जारी है, जबकि पंचायत भवनों में फॉर्म लेने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।

