घायल मोर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, इलाज के बाद सुरक्षित संरक्षण में रखा गया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टाटोकियारी टोला बुधवाडीह में घायल अवस्था में मिले एक मोर का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राजेश साह के बाड़ी में मोर घायल हालत में पड़ा मिला था। बताया गया कि कुत्ते के हमले में मोर के पंख के कुछ हिस्सों में चोट लग गई थी। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने घायल मोर को सुरक्षित कब्जे में लेकर इलाज की व्यवस्था की। वैटनरी डॉक्टर धीरज कुमार द्वारा मोर का उपचार किया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के घायल या असहाय अवस्था में मिलने पर इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर उसका रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।