झारखंड में पहली बार सजेगा टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ, जून में शुरू होगी झारखंड लीग

झारखंड में पहली बार टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन होने जा रहा है। Ishan Kishan ने ट्रॉफी लॉन्च की, जबकि दर्शकों के लिए मैचों में एंट्री पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड के खेल प्रेमियों खासकर क्रिकेट लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भले ही देशभर में 31 मई के बाद आईपीएल खत्म हो जाएगा लेकिन झारखंड में टी-20 क्रिकेट लीग का खुमार जून में शुरु होगा। जी हां झारखंड में टी-20 झारखंड लीग की शुरुआत होने वाली है और क्रिकेट खेलने वालों और देखने वालों के लिए बड़ा मौका है।

झारखंड में ऐसा पहली बार है जब क्रिकेट का इतना बड़ा मंच सजने वाला है। बीते कल इस लीग का ट्रॉफी अनावरण किया गया जो क्रिकेटर ईशान किशन के द्वारा किया गया।

इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें रांची कैपिटल, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद किंग्स, बोकारो बुल्स, दुमका डायमंड और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं.  इस लीग की खास बात यह है कि दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। यानी जेएससीए में दर्शक सभी मैचों का फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं।

लीग की शुरुआत पुरुषों से हो रही है लेकिन जल्द ही इस लीग में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, लीग में महिलाओं की टीम बनने से झारखंड की बच्चियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जो क्रिकेट खेलती हैं जिन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी है वो अफने हुरन को और धार दे सकेंगी।

बता दें इस लीग को खेलने के लिए खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. जो खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं, वे ऑक्शन में शामिल हो सकेंगे।

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इस लीग की जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. इस लीग का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि यह आयोजन आईपीएल की तर्ज पर कराया जाएगा, ताकि झारखंड के युवा खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट का अनुभव मिल सके.

इस मौके पर क्रिकेटर ईशान किशन ने भी अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि बचपन से वे प्रीमियर लीग को देखते आए हैं और उस समय इस तरह के टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा होती थी. अब उन्हें इस लीग का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है, जो उनके लिए खास अनुभव है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत सिर्फ सही प्लेटफॉर्म और अवसर की होती है. इस तरह की लीग युवा खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी और इससे उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का आत्मविश्वास मिलेगा.

झारखंड के बच्चे सभी क्षेत्रों में अफना नाम रौशन कर रहे हैं लेकिन खेल जगत में सभी जगह अफना लोहा मनवा रहे हैं। सभी तरह के खेलों में झारखँड के खिलाड़ी राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं । न केवल खिलाड़ी बल्कि झारखंड के दर्शकों में भी खेल के प्रति अलग रुझान देखने को मिलता है। झारखंड में पहले भी हॉकी लीग का आयोजन हो चुका है। ह़ॉकी लीग देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थई और अब क्रिकेट की बारी है और क्रिकेट को लेकर तो लोगों में हमेशा से ही अलग उत्साह रहा है। हालांकि जब लीग की शुरुआत होगी फिर देखना होगा झारखँड में क्रिकेट का कितना क्रेज है।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.