क्रिकेटर इशान किशन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ का दिया चेक

पटना में सीएम सम्राट चौधरी ने क्रिकेटर ईशान किशन को मुख्यमंत्री आवास पर एक करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया, इस मौके पर उनका परिवार भी मौजूद रहा

0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को क्रिकेटर इशान किशन को एक करोड़ का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रिकेटर इशान किशन का पूरा परिवार मुख्यमंत्री आवास में उपस्थित था। सम्मानित किए जाने पर इशान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर बिहार के चीफ सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।