पूर्वी सिंहभूम में राशन वितरण पर सख्ती, गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीसी

पूर्वी सिंहभूम में राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त हुआ है। डीसी राजीव रंजन ने पारदर्शिता, लाभुक सत्यापन और अपात्र नाम हटाने के निर्देश देकर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

East Singhbhum News : पूर्वी सिंहभूम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में राशन व्यवस्था, लाभुक सत्यापन, डाटा शुद्धिकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि लाभुक सत्यापन और डेटा शुद्धिकरण अभियान तेज़ी से चल रहा है। संदिग्ध आधार वाले 22,975 मामलों में से 22,689 नाम हटाए जा चुके हैं। इसी तरह राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली के तहत हजारों अपात्र लाभुकों को सूची से हटाया गया है।

डीसी ने निर्देश दिया कि लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले लाभुकों की पहचान कर उनका नाम सूची से हटाया जाए, ताकि वास्तविक पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से डाकिया योजना के तहत पोटका, पटमदा और गोलमुरी-सह-जुगसलाई क्षेत्रों में लंबित वितरण पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों तक समय पर राशन पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही सभी जन वितरण दुकानों के नियमित औचक निरीक्षण, गोदाम मरम्मत और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।