18 मई से झारखंड हाईकोर्ट में ग्रीष्म अवकाश, जरूरी मामलों की ही होगी सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्म अवकाश शुरू होगा, जिसमें केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई वेकेशन बेंच द्वारा की जाएगी और 6 जून तक अवकाश प्रभावी रहेगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Summer Vacation 2026 : झारखण्ड उच्च न्यायालय में 18 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। इस दौरान केवल अत्यावश्यक सिविल और आपराधिक मामलों की ही सुनवाई की जाएगी।

अवकाश अवधि के लिए वेकेशन बेंच की सूची भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 19 और 21 मई को जस्टिस संजय प्रसाद तथा जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंचें मामलों की सुनवाई करेंगी। इसके बाद 26 और 29 मई को जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की बेंच कार्य करेगी। वहीं 2 और 4 जून को भी इसी बेंच द्वारा सुनवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट में यह अवकाश 6 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में केवल जरूरी और अर्जेंट मामलों पर ही सुनवाई की व्यवस्था रहेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।