
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप से एक बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम के लंबे समय से जुड़े रहे पूर्व खिलाड़ी और कोच रोबिन सिंह ने फ्रैंचाइज़ी से अलग होने की घोषणा कर दी है।
रॉबिन सिंह पिछले करीब 16 वर्षों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे और टीम के सबसे सफल दौर में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभा चुके थे। उन्होंने न सिर्फ IPL बल्कि टीम की विदेशी फ्रैंचाइजी MI Emirates से भी अपना नाता समाप्त कर लिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने लंबे सफर के लिए फ्रैंचाइज़ी और फैंस का आभार जताया। रॉबिन 2010 से टीम से जुड़े थे और मुंबई इंडियंस की कई खिताबी जीतों में बैकस्टेज अहम योगदान दिया था।
अपने करियर में वह भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं और बाद में दुनिया की कई टी20 लीगों में कोचिंग भूमिका निभाते रहे। उनका यह फैसला मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में एक लंबे युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

