शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव : सुदीप गुड़िया

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने संत जोसेफ इंटरमीडिएट कॉलेज की शासी निकाय बैठक में कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • संत जोसेफ इंटरमीडिएट कॉलेज की शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए तोरपा विधायक सुदीप

Saint Joseph Inter College: तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शनिवार को संत जोसेफ इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को आधुनिक और नैतिक शिक्षा से जोड़ने तथा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष विचार-विमर्श हुआ।

Saint Joseph Inter College

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। आने वाले समय में क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।