आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, 16 साल बाद रॉबिन सिंह ने छोड़ा साथ

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि 16 साल से जुड़े पूर्व खिलाड़ी और कोच रॉबिन सिंह ने फ्रैंचाइज़ी और MI Emirates से अलग होने का फैसला कर एक युग का अंत किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IPL 2026 : मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप से एक बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम के लंबे समय से जुड़े रहे पूर्व खिलाड़ी और कोच रोबिन सिंह ने फ्रैंचाइज़ी से अलग होने की घोषणा कर दी है।

रॉबिन सिंह पिछले करीब 16 वर्षों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे और टीम के सबसे सफल दौर में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभा चुके थे। उन्होंने न सिर्फ IPL बल्कि टीम की विदेशी फ्रैंचाइजी MI Emirates से भी अपना नाता समाप्त कर लिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने लंबे सफर के लिए फ्रैंचाइज़ी और फैंस का आभार जताया। रॉबिन 2010 से टीम से जुड़े थे और मुंबई इंडियंस की कई खिताबी जीतों में बैकस्टेज अहम योगदान दिया था।

अपने करियर में वह भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं और बाद में दुनिया की कई टी20 लीगों में कोचिंग भूमिका निभाते रहे। उनका यह फैसला मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में एक लंबे युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।