प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, डेढ़ घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के गोमो क्षेत्र के अंतर्गत सिकलाइन इलाके से एक अजब-गजब खबर सामने आई है। शनिवार को एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लगभग डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक, युवती शहरिया निवासी है, जिनका नाम देवन्ती कुमारी है। बताया जा रहा है कि वह किसी शादीशुदा युवक से प्रेम करती है। देवन्ती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसे देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।

टावर पर चढ़ी युवती की मांग थी कि उसके प्रेमी को तुरंत रिहा किया जाए और उसी से शादी भी कराई जाए। नीचे मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण उसे समझाने में लगे रहे, लेकिन वह काफी समय तक अपनी जिद पर अड़ी रही।

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोगों की काफी भीड़ लग गई। काफी देर तक समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस युवती को थाना ले गई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।