राजगीर जू-सफारी पहुंचे CM सम्राट, सिंह शावक का नाम रखा ‘लक्ष्मी’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजगीर जू-सफारी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सिंह शावक का नाम ‘लक्ष्मी’ रखकर वन्य जीव संरक्षण पर जोर दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajgir Zoo Safari : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों की सुविधाओं और वन्य जीव संरक्षण को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने एक सिंह शावक का नाम ‘लक्ष्मी’ रखा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले जू-सफारी के कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने वन्य जीवों की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने व्याख्या केंद्र में दुर्लभ और पुरानी वन्य जीव प्रजातियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने 180 डिग्री थिएटर में प्रदर्शित एनिमेशन फिल्म ‘द वाइल्ड कॉल’ भी देखी। यह फिल्म शेर और बाघ के शावकों की कहानी के माध्यम से जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को दर्शाती है। फिल्म को हाल ही में दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में सम्मान भी मिला है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नेचर सफारी का भ्रमण किया और ग्लास ब्रिज से राजगीर की खूबसूरत वादियों का नजारा देखा। सफारी के दौरान उन्होंने शेर, बाघ समेत कई वन्य जीवों को करीब से देखा।

वन्य जीव अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सिंह शावक का नाम ‘लक्ष्मी’ रखा और कहा कि राजगीर की जू-सफारी बिहार पर्यटन को नई पहचान दे रही है। इस मौके पर कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।