
रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को महाराष्ट्र प्रवास के दौरान श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए। वे वहां झारखण्ड विधानसभा की महिला एंव बाल विकास समिति के सदस्यों के साथ गयीं हैं।
इस मौके पर कल्पना सोरेन ने भगवान गणपति से झारखण्ड एवं समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने तथा महिला संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों और अनुभवों को जानने का अवसर भी प्राप्त होगा।

