घर के बाहर कपड़ा सुखा रही महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

लातेहार के अंबवाटोली गांव में घर के बाहर कपड़ा सुखाने के दौरान करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लातेहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। महुआटांड थाना क्षेत्र के अंबवाटोली गांव में करंट लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। मृतका की पहचान गांग निवासी इग्नासियुस कुजूर की पत्नी फिलिसिता बेग के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि फिलिसिता अपने घर के बाहर कपड़ा सुखा रही थीं। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर महुआटांड थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में बिजली सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।