डबल रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार, बाप बेटे की भूमिका निभाएंगे

Manu Shrivastava
2 Min Read
वेलकम टू द जंगल में डबल रोल में दिखेंगे अक्षय कुमार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अक्षय कुमार की इस साल एक फिल्म रिलीज हो चुकी है. ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की. अब अभिनेता का पूरा ध्यान अपनी अगली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल पर है. फिल्म का टीजर पहले ही सामने आ चुका है और अब इसका टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है.

टाइटल ट्रैक में दिखा कॉमेडी और डबल रोल का तड़का

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, “इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा.” फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को नए अंदाज में पेश किया गया है. गाने में कॉमेडी, मस्ती और एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. खास बात यह है कि फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल निभा रहे हैं. वह बाप और बेटे दोनों के किरदार में नजर आएंगे. गाने में एक सीन में पिता को ऊंचाई से गिरता देखकर वह “बाबूजी” कहते दिखाई देते हैं और फिर अपने जुगाड़ से उन्हें बचा लेते हैं. इससे पहले भी अक्षय कई फिल्मों में डबल रोल कर चुके हैं.

पुराने मशहूर डायलॉग्स की वापसी

फिल्म के गाने में ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के कई लोकप्रिय डायलॉग्स को भी शामिल किया गया है. गाने की शुरुआत में अक्षय कुमार, नान पाटेकर के मशहूर डायलॉग “आलू लेलो, कांदे लेलो…” को दोहराते नजर आते हैं. वहीं गाने के आखिर में उनका चर्चित डायलॉग “मिरेकल-मिरेकल” भी सुनाई देता है, जो दर्शकों को पुरानी ‘वेलकम’ फिल्मों की याद दिलाता है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में कुल 34 कलाकार नजर आएंगे, जिनमें सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारे शामिल हैं.

Share This Article