
रांची: कांके रोड स्थित हातमा बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लड़कियों और लड़कों के लिए अब अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक बन गए हैं। यह काम Round Table 244, Ladies Circle 169 और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा रांची ने मिलकर कराया है। टॉयलेट ब्लॉक बनने से न सिर्फ बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन राउंड टेबल के चेयरपर्सन आकाश खोसला, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल और बाल विकास प्रकल्प प्रमुख रूपा अग्रवाल ने किया।
इस दौरान राउंड टेबल के सदस्य आदित्य कटारुका, आयुष मोदी, अविनाश जैन, मनीष जैन, पीयूष सरावगी, राउंड टेबल लेडीज सर्कल से शिखा खोसला, हर्षा जैन और सृजन शाखा से नेहा सरावगी, निधि सराफ, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, अमिता केडिया भी मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के लिए इस सुविधा को एक बड़ा कदम बताया।

