
Khunti News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने गुरुवार को खूंटी प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारंगहादा तथा पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं पंचायत स्तर पर सुचारू जनसेवा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

