रामगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक का माहौल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ के भुरकुंडा भदानीनगर क्षेत्र के अंतर्गत 80 यूनिट कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम छोटू कुमार [29 वर्षीय ] बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, छोटू अपनी बहन के साथ रहते थे। बीती रात दोनों ने साथ खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह जब बहन उठी, उसके बाद अपने भाई छोटू के कमरे में गई तो उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया।

इसके बाद बहन ने अगल-बगल के लोगों को इसकी जानकारी दी। जैसे ही लोगों को मामला मालूम हुआ, उसी वक्त लोग पहुंचे और घटना की जानकारी भदानीनगर पुलिस को दी। वहीं दूसरी ओर बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया।

घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल छा गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है। लेकिन छोटू ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।