प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक का शव जंगल से बरामद

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में युवक गुड्डू मुंडा की अपहरण के बाद हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में महेश गंझू, नितेश कुमार गंझू और कमलेश कुमार शामिल हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को जंगल में दफना दिया गया था, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। इस मामले की जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागराजी शुभम भाऊ साहब ने दी। उन्होंने बताया कि युवक के पिता संतोष मुंडा ने 15 मई को अपने बेटे के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी महेश गंझू ने बताया कि गुड्डू मुंडा का प्रेम प्रसंग गांव के ही राकेश मुंडा की मां के साथ चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर राकेश मुंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।