Manoharpur News : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुर में एक 64 वर्षीय महिला बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह खेत में मूंग की फसल निकालने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह खेत से होकर गुजर रहे बिजली के प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे उनके हाथ और पैर झुलस गए।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कर महिला को सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। समय रहते मदद मिलने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
फिलहाल महिला का इलाज सीएचसी में डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


