हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में वरुण धवन

Manu Shrivastava
2 Min Read
हॉलीवुड फिल्म में वरुण धवन की एंट्री
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वरुण धवन के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड में लगातार सफल फिल्में देने के बाद अब वरुण हॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक बड़े हॉलीवुड एक्शन प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिला है, जिसके लिए उनकी बातचीत अमेरिकी निर्माता लॉरेंस कासानॉफ  के साथ जारी है। लॉरेंस कासानॉफ हॉलीवुड की लोकप्रिय मॉर्टल कॉम्बैट फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं।

इंटर-पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि यह हॉलीवुड प्रोजेक्ट एक इंटर-पैरेलल यूनिवर्स की अवधारणा पर आधारित भव्य एक्शन एंटरटेनर होगा। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत उन्नत स्तर पर चल रही है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन यह फिल्म वरुण धवन के करियर का बड़ा अंतरराष्ट्रीय कदम मानी जा रही है।

पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित कहानियां हॉलीवुड में काफी लोकप्रिय रही हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा में यह विषय अभी भी नया माना जाता है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट वरुण के लिए एक अलग पहचान बनाने का मौका बन सकता है।

हिंदी फिल्मों में भी व्यस्त हैं वरुण

हॉलीवुड प्रोजेक्ट के अलावा वरुण अपनी आगामी हिंदी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी अगली फिल्म जवानी है तो इश्क होना है। को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा वरुण के पास भेड़िया 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी मौजूद हैं।

Share This Article