
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी बहुत हुनरमंद है और अब उन्हें नया प्लेटफार्म देने का समय आ चुका है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि SHGs से जुड़ी हमारी माताओं-बहनों को कॉम्प्रिहेंसिव ढंग से मदद देने का काम करें जिससे कि वह अपने हुनर, अपनी मेहनत, अपनी प्रतिभा से तेजी से आगे बढ़ सकें।

बैठक में आवास के निर्माण, महिला समूहों, मइयां योजना की माताओं-बहनों को समूहों से जोड़ने, जोहार परियोजना, पलाश ब्रांड के सुदृढ़ीकरण, दीदी कैफे, बिरसा हरित ग्राम को कार्बन क्रेडिट से जोड़ने आदि विषयों को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

