नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जंगल में एक दुर्लभ भारतीय विशाल गिलहरी देखी गई। क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि 16 से 22 मई तक बलौदाबाजार वन प्रभाग के देवपुर वन क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) के हिस्से के रूप में आयोजित ‘बर्डिंग ट्रेल’ (पक्षी-दर्शन यात्रा) के दौरान यह गिलहरी देखी गई। इस दुर्लभ गिलहरी को, जिसे ‘मालाबार विशाल गिलहरी’ के नाम से भी जाना जाता है, बलौदाबाजार के प्रकृति और पक्षी प्रेमी हेमंत वर्मा ने पहचाना। गणवीर ने कहा कि देवपुर जंगल में इस प्रजाति का दिखना, इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र का एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वैज्ञानिक रूप से ‘रतुफा इंडिका’ के नाम से जानी जाने वाली यह भारतीय विशाल गिलहरी, भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी गिलहरियों में से एक है।
छत्तीसगढ़ के जंगल में दिखी दुर्लभ मालाबार विशाल गिलहरी, वन विभाग भी चौंका
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा के देवपुर जंगल में दुर्लभ मालाबार विशाल गिलहरी देखी गई, जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
