हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सांसद मनीष जायसवाल ने उठाए गंभीर सवाल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : सांसद मनीष जायसवाल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह भगवान के भरोसे चल रही है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में मरीजों की जान बचाने वाली 108 एम्बुलेंस की हालत इतनी खराब है कि एम्बुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ता है।

जिले में संचालित 35 एम्बुलेंस में से 20 से भी अधिक एम्बुलेंस की बैटरी की हालत गंभीर है, जिसके कारण ड्राइवरों को उन्हें स्टार्ट करने में परेशानी होती है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन मामलों में जल्द से जल्द कुछ कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

मनीष जायसवाल ने साफ कहा कि एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री बड़े-बड़े दावे करते हैं और वहीं दूसरी ओर आपातकालीन सेवाओं की हालत गंभीर है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, लेकिन उन्हें वह नहीं दी जा रही हैं।

सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी गंभीर मरीज के साथ रास्ते में कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने अंत में यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब मांगा जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।