
आर्किड गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी अस्पताल का विधानसभाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
रांची : विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शनिवार को आर्किड हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्थान गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान के शुरु होने से झारखंड के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी।

इससे गंभीर रोगों के उपचार के लिए अन्य राज्यों पर निर्भरता भी कम होगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रबंधन टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

