
Ranchi News : मुक्ति संस्था द्वारा रविवार को जुमार नदी तट पर 36 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ये शव रिम्स मोर्चरी से निकालकर संस्था के सदस्यों द्वारा जुमार नदी तट पर लाए गए, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम क्रिया संपन्न की गई।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। वहीं अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू द्वारा की गई। संस्था के अनुसार अब तक कुल 2189 अज्ञात शवों का विधिवत अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
कार्यक्रम में संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया और मानवता की मिसाल पेश की। यह पहल उन अज्ञात मृतकों को सम्मानपूर्वक विदाई देने के उद्देश्य से की जाती है, जिनका कोई परिजन आगे नहीं आता।

