
गुमला : गुमला के सिसई क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जो इंसानियत पर से भरोसा उठा देगी। सिसई के एक गाँव में ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। अपराधी कोई और नहीं पड़ोसी, किशोर है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए किशोर को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मंगलवार की रात का है। जब पड़ोस का किशोर 16 वर्षीय बच्ची को घूमने के बहाने अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि किशोर का बच्ची के घर आना जाना था और अच्छा मेलमिलाप था। इस कारण परिवार को उस पर शक नहीं हुआ और परिवार वाले बच्ची को उसके साथ भेज दिए।
आरोप है कि किशोर ने बच्ची को सुनसान स्थान पर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। करीब एक घंटा बाद वह बच्ची को वापस घर छोड़कर फरार हो गया। उस वक्त बच्ची की हालत खराब थी और वो दर्द से रो रही थी। बच्ची को देखकर परिवार वालों को अनहोनी हुई। इसके बाद आसपास के लोगों ने लड़के को गांव में खोजा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद काफी पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध कबूल किया।
इसी बीच पुलिस गांव में पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई और उसे पूछताछ कर रही है।

