झारखंड में बस यात्रियों को बड़ा झटका! 6 जून से बढ़ेगा किराया, जानिए आपके रूट पर कितना देना होगा अतिरिक्त पैसा

झारखंड में बस यात्रियों को बड़ा झटका, 6 जून से सभी प्रमुख रूटों पर किराया बढ़ेगा। रांची, पटना, जमशेदपुर, धनबाद समेत कई मार्गों पर यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड चेंबर की बस परिवहन उपसमिति की बैठक में 30 से अधिक बस संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक में बस परिचालन के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसके बाद सभी रूटों पर बस किराया 18 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस निर्णय के बाद अलग-अलग रूटों पर किराये में 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं ग्रामीण इलाकों में चलने वाली बसों के किराये में 12 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। नई किराया दरें 6 जून से लागू होंगी।

इधर, झारखंड मिनी बस ट्रक एसोसिएशन की भी बैठक हुई। बैठक में डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, बीमा और अन्य परिचालन खर्चों में वृद्धि को देखते हुए माल भाड़े में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। बढ़ी हुई दरें गुरुवार से ही प्रभावी कर दी गई हैं।

बस संचालकों का कहना है कि पहले यात्रियों से 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 1.90 रुपये से 2 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 के बाद पहली बार बस किराये में वृद्धि की गई है।

महत्वपूर्ण रूटों का नया किराया

रांची-पटना : 500 रुपये से बढ़कर 590 रुपये

रांची-भागलपुर : 550 रुपये से बढ़कर 650 रुपये

रांची-गढ़वा : 350 रुपये से बढ़कर 410 रुपये

रांची-गुमला : 200 रुपये से बढ़कर 240 रुपये

रांची-डालटनगंज : 300 रुपये से बढ़कर 360 रुपये

रांची–हजारीबाग : 200 रुपये से बढ़कर 240 रुपये

रांची-कोडरमा : 300 रुपये से बढ़कर 360 रुपये

रांची-आसनसोल : 400 रुपये से बढ़कर 470 रुपये

रांची–दुर्गापुर : 450 रुपये से बढ़कर 530 रुपये

रांची-धनबाद : 350 रुपये से बढ़कर 410 रुपये

रांची-बोकारो : 300 रुपये से बढ़कर 360 रुपये

रांची-जमशेदपुर : 250 रुपये से बढ़कर 300 रुपये

रांची-सिमडेगा : 250 रुपये से बढ़कर 300 रुपये

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।