‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन पर रोक की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट ने उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से शुक्रवार को इनकार कर दिया जिसमें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के यहां जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताएं पैदा होने की आशंका जताई गई थी।

सीजेपी ने परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छह जून को प्रदर्शन का आह्वान किया है। ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ के वकील ने न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख तत्काल सुनवाई के लिए किया लेकिन पीठ ने मामले को सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।