
नयी दिल्ली: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में हुए लेनदेन के जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के 1,64,39,984 शेयर खरीदे, जो कंपनी की लगभग 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

